पत्रकारों में शोक की लहर

 जौनपुर।पत्रकार अरविन्द कुमार उपाध्याय के पिता डा0 रामचन्द्र उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर एक शोक गोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने की। उन्होंने डा0 उपाध्याय को एक व्यवहार कुशल इन्सान,और गणित का विद्वान बताया। वे कुछ दिन पूर्व राज डिग्री कालेज से गणित के रीडर पद से अवकाश प्राप्त किये थे।  इस शोक गोष्ठी में श्याम नारायण पाण्डेय, कैलाशनाथ मिश्र, जय आनन्द, विजय प्रकाश मिश्र, डा0 दिनेश तिवारी, जयप्रकाश मिश्र, अखिलेश तिवारी अकेला, अजीत कुमार सिंह टप्पू, राकेश द्विवेदी, विश्व प्रकाश, कृष्ण कुमार मिश्र, अब्बास हैदर, दीपक गुप्ता आदि लोग सम्मिलित हुए। गोष्ठी के अन्त में दो मिनट का मौन रखा गया और दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को सहनशक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
        इसी के साथ जिला सूचना कार्यालय में भी एक शोक गोष्ठी वीरेन्द्र मिश्र विराट की अध्यक्षता में आयोजित की जिसमें संजय श्रीवास्तव, राकेश कान्त पाण्डेय, दीपक मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, रोहित सिंह, मुन्नीलाल, लल्लन यादव, कंचन सिंह, अतुल शुक्ल, विद्याधर राय विद्यार्थी, निगार फात्मा, हरीलाल गौतम और अति0 जिला सूचना अधिकारी के0के0त्रिपाठी भी सम्मिलित हुए तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थ की।

Related

खबरें 2058996159080622270

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item