मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौता द्वारा ही सम्भव : सिविल जज

 जौनपुर।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ततवधान में जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार के निर्देशन में आज एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन दयानंद एलो वैदिक कालेज हौज जौनपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ए0के0सिंह यादव सी0जे0एम0 ने सुलह समझौता का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौता द्वारा करने पर बल दिया।मृदुल कुमार मिश्रा सिविल जज ने लोक अदालतो, सुलह समझौता केन्द्रों, प्रिलिटीगेशन वादों का महत्व बताते हुए कहा कि करोड़ों लंवित मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौता द्वारा ही सम्भव है। इसी क्रम में तहसीलदार सदर  कृष्णकान्त, अखिलेश श्रीवास्तव, भ्ृगुनाथ सिंह, बबऊ,राजेश कुमार यादव, आदि वक्ताओं ने एफ.आई.आर., दहेज, उत्तराधिकार, भरण पोषण, मोटर वाहन अधिनियम और शासन प्रशासन द्वारा दी जा रही जन सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।संचालन डा0 दिलीप कुमार सिंह संधिकर्ता/सदस्य लोक अदालत ने किया। उक्त जानकारी सिविल जज सी0डि0 /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मृदुल कुमार मिश्रा ने दी है।

Related

खबरें 7054574005338732112

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item