मंत्री सुरेंद्र पटेल के भतीजे की दुर्घटना में मौत

 जौनपुर : प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं सिंचाई राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल के भतीजे बनारसी पटेल (38) की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार की रात दो बजे हुई।
वाराणसी जिले के रोहनिया थानांतर्गत वीरभानपुर ककरहवा गांव निवासी बनारसी पिकअप वैन लेकर लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना हुए। पहितियापुर के पास पहुंचते ही वाहन पंचर हो गया। बनारसी वाहन के बोनट पर ही सोकर सुबह होने का इंतजार करने लगे। रात करीब दो बजे किसी भारी वाहन ने टक्कर मारी जिससे पिकअप पलट गया और बनारसी की दबकर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों सहित मंत्री के भाई आराजी लाइन ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह पटेल व वाराणसी के सपा जिलाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। आवश्यक कार्यवाही के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।

Related

खबरें 4141241437132197999

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item