7 अप की बोतल में मिले 7 कीड़े !
https://www.shirazehind.com/2014/07/7-7.html
मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटघरा मोहल्ले का निवासी आशीष अग्रहरी नामक युवक आज एक कमला टाकीज में 12 से तीन शों में किक् फिल्म देखने गया हुआ था। इण्टरवल में उसने टाकीज के ही स्टाल से 7 अप कोल्ड्रिग खरीद कर पीना शुरू किया तो उसे बोतल में कई मरे हुए कीड़े दिखाई दिया। पहले उसने स्टाल पर मौजूद सेल्स मैन से इसकी शिकायत किया तो वह उलझ गया हंगामे की खबर सुनकर टाकीज प्रशासन से जुड़े लोग पहुंच गये। प्रशासन के लोग सेल्स मैन को समझाने के बजाय उल्टे युवक को डरा धमकाकर भगा दिया।

