बीएसए को निलंबित करना शासन का गलत निर्णय :अरविन्द शुक्ल

 जौनपुर प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक जिला संयोजक जिला संयोजक अरविन्द शुक्ल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। बैठक में शिक्षक समस्या संगठन की रणनीति एवं शिक्षा विभाग की वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की गयी।
शिक्षको द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया कि जनपद में बहुत दिनों बाद एक साथ जिला विद्यालय आधिकारी और लेखाधिकारी बेसिक ने अपने कार्य सम्पादन से शिक्षकों में विश्वास पैदा किया था कि उनके रहते शिक्षक हितों की अनदेखी नही होगी। परन्तु दुर्भाग्य सें दोनों अधिकारियों को हटने से शिक्षकों को एक करारा झटका लगा हैं जो आरोप लगाकर बीएसए को निलंबित किया गया हैं शिक्षक उसे पचा नही पा रहा है। बीएसए और लेखाधिकारी दोनों दिन रात मेहनत करके शिक्षकों के हीत में काम किया है। बैठक में शिक्षको ने निर्णय लिया कि शिक्षक हितों में दोनों का जनपद मे रहना न्याय होगा इस आशय से शासन को अवगत करा दिया जायेगा।
बैठक में वीरेन्द्र प्रताप सिंह रामदुलार यादव साजेश सिंह प्रमोद दूबें मनोज यादव चंद्र प्रकाश तिवारी जगदीशचंद्र गौतम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Related

खबरें 7710674905249820851

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item