टीबी हास्पिटल में चिकित्सकों ने किया पौधरोपण
https://www.shirazehind.com/2014/07/blog-post_48.html
जौनपुर। राजकीय क्षय नियंत्रण केन्द्र के प्रांगण में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एके सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां उपस्थित सभी चिकित्सकों, स्टाफकर्मियों ने पौधों का रोपण किया। इस मौके पर उपस्थित चिकित्साधिकारी डा. अतुल श्रीवास्तव (चेस्ट स्पेशलिस्ट) सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि एक छोटा सा पौधा आगे चलकर वृक्ष का रूप धारण करता है जो हमारे जीवन को सुरक्षित रखने के साथ ही स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद भी साबित होता है। डा. श्रीवास्तव ने कहा कि एक वृक्ष सैकड़ों लोगों के लिये लाभदायक होता है, बशर्ते पौधे के रूप में उसकी सेवा ठीक होनी चाहिये। इस अवसर पर सुशील श्रीवास्तव, सुधीर मौर्य, सुभाष, सलिल कुमार, रस्तोगी, विजयनाथ पटेल, पीके पंकज, राजीव श्रीवास्तव, पीयूष, विष्णु गुप्ता, अमित सिंह, राकेश यादव, रोहित श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव सहित तमाम चिकित्सक, स्टाफकर्मी, दवा प्रतिनिधि, समाजसेवी उपस्थित रहे।

