अपराधियों की कराई जाए परेड:ओपी पांडेय

जौनपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय ने कहा कि अपराधियों पर पैनी निगाह रखें और उनकी परेड कराएं। वे मंगलवार को थाने में सर्किल के प्रभारियों की मीटिंग ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि हत्या व हत्या के प्रयास, गैंगवार, गुण्डा एक्ट जैसे मामले में निरुद्ध अपराधियों पर बीट सिपाहियों के जरिए निगहबानी कराई जाए। उनकी गतिविधियों को देखा जाए तथा उन पर हर तरह से लगाम कसी जाए। बीट सिपाहियों के लिए यह भी निर्देश जारी किया कि अंतर प्रांतीय वाहनों की सघन चेकिंग करें। संदिग्ध लोगों की चेकिंग के साथ फेरी व्यवसायियों पर कड़ी नजर रखें। वाहनों की रेंडम चेकिंग के साथ वांछित अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाई जाए। मनबढ़ व दबंग लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अभियान तेज किया जाए। एएसपी ने कहा कि जो पुलिस कर्मी इन कार्यो में लापरवाह पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने गश्त को और सघन करने का निर्देश दिया। कहा कि बीट सिपाही अपने क्षेत्रों में प्रत्येक गांव को देखें और संभावित विवादों पर भी कड़ी नजर रखें। इस दौरान सर्किल के सभी थाना प्रभारी व बीट के सिपाही मौजूद रहे।

Related

खबरें 6252922484335211571

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item