दुष्कर्म के आरोपी पर प्राथमिकी का आदेश

 जौनपुर : खेतासराय थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में एसीजेएम प्रथम ने आजमगढ़ निवासी जैसराज बिंद के खिलाफ मुकदमा कर विवेचना का आदेश एसओ खेतासराय को दिया।
आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया कि 24 मई 2014 को 12:30 बजे दिन में अपनी बहन से मिलने खेतासराय आरोपी जैसराज बिंद के साथ जा रही थी। रास्ते में उसने सुनसान स्थल पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया।
हत्या व लूट में दर्ज होगा मुकदमा
जौनपुर: खेतासराय थाना क्षेत्र के मटियारी गांव निवासी संजय गुप्त की संपत्ति हड़पने के लिए जहर देकर उसकी हत्या करने व दुकान व मकान का ताला तोड़कर नकदी, गहना व बाइक लूटने के आरोपी जेठ धर्मचंद गुप्त, उनकी पत्नी पार्वती, पुत्र विक्की व मौसी गीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश एसीजेएम प्रथम ने एसओ खेतासराय को दिया।
वादिनी कविता गुप्ता ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत दरखास्त दिया था कि 31 जनवरी 2014 को मेरे जेठ धर्मचंद, मेरे पति को इलाज कराने की बात बताकर आजमगढ़ ले गए तथा 1 फरवरी 2014 को सूचना दिया कि तुम्हारे पति की मृत्यु हो गई। मना करने के बावजूद साक्ष्य मिटाने के लिए मेरे पति का दाह संस्कार भी कर दिए।

Related

खबरें 2123271643342812097

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item