इंसपायर एवार्ड के लिये 3 छात्रों का हुआ चयन

जौनपुर। जनपद के मीरगंज क्षेत्र के सेमरी गांव में स्थित एसके माडर्न इण्टर कालेज के 3 छात्रों का इंसपायर एवार्ड के लिये चयन हुआ जिस पर शुभचिंतकों व मित्रों ने बधाई दिया है। भारत सरकार मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2014 में इण्टरमीडिएट विज्ञान विषय के साथ 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करके उत्तीर्ण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिये 80 हजार रूपये प्रतिवर्ष दिया जायेगा। चयनित छात्रों में रवि कुमार गुप्ता, प्रशांत दूबे व राकेश कुमार हैं जिनके अभिभावकों सहित मित्रों व शुभचिंतकों में खुशी व्याप्त हो गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत मौर्य ने इन चयनित बच्चों को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Related

खबरें 3740359371786043234

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item