40 फीट चौड़ा हुआ ओलन्दगंज-बदलापुर पड़ाव मार्ग

 जौनपुर : नगर में गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। ओलन्दगंज चौराहा से बदलापुर पड़ाव तक अभियान चलने के बाद रास्ता बीच सड़क से 40 फीट चौड़ा हो गया है। इस दौरान जिला प्रशासन व नगर पालिका की टीम ने जमकर पसीना बहाया। अतिक्रमण की जद में आने वाले मकान व भवन को गिराने में कोई संकोच नहीं की गई।
अभियान करीब साढ़े दस बजे से ओलन्दगंज चौराहे से शुरू हुआ। जगह-जगह अतिक्रमण करने वाले लोगों के भवनों को गिरा दिया गया। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोज की तरह अतिक्रमण अभियान को देखने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। जिसको नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। कई बार लाठियां भी भाजनी पड़ी। जिसके बाद लोग दौड़ते हुए आपस में भिड़ जाते रहे। चार घंटे तक चला यह अभियान पूरी तरह से शांति भरा रहा। हां अतिक्रमण अभियान खत्म होने के बाद सड़कें पूरी तरह से चौड़ी नजर आ रही थी। अगर इसकी स्थाई व्यवस्था कर दी जाए तो जाम से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

Related

खबरें 9126411704089502716

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item