अपराधियो की न होने दे जमानत : डीएम
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_298.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार राजस्व वादों,ई गर्वन्नेन्स,विभिन्न धाराओं, विद्युत, बैंक, अन्य देय, कृषक दुघर्टना बीमा, आम आदमी दुर्घटना बीमा आदि की विन्दुवार समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मानक के अनुसार कार्य न करने वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने सचेत किया कि दो दिन के भीतर प्रगति लायें, इस कार्य की समीक्षा करने के लिए अपर जिलाधिकारी राधेश्याम को निर्देशित किया। सभी उप जिलाधिकारी/ तहसीलदारों को चकरोड में अतिक्रमण करने वालों कें खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। तहसील के दस बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली भी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सभी उप जिलाधिकारी/तहसीलदार उपस्थित रहे।
तदोपरान्त अभियोजन कायों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी शासकीय अधिवक्ताओं एवं अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों की जमानत न होने दें तथा हो जाने पर मा0 उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर करायें। जुलाई माह में 12 वादों में से 7 में सजा दिलाने वाले अधिवक्ता प्रकाश मिश्र, जवाहरलाल यादव, लक्ष्मीशंकर यादव को छोड़कर अन्य अधिवक्ताओं से एडीएम राधेश्याम को स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। वादों के निस्तारण की दो प्रतियों में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को प्रेषित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने पुलिस की तरफ से गवाही न होने पर जानकारी देने पर कार्यवाही करायी जायेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामींण ओपी0पाण्डेय,वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी राममिलन मिश्र, सभी उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।