ग्वालो के राज में गाय माता की दी जा रही है बलि !

  जौनपुर। भगवान कृष्ण के वशंज यादव जाति को माना जाता है और इस समय यूपी की बागडोर इसी विरादरी के हाथों में है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश हुकुमत के निजाम है। जौनपुर में इसी इस पार्टी कें तीन यादव समेत कुल सात विधायक है। उसमें से एक कैबिनेट मंत्री है तो दूसरा दबंग विधायक माना जाता है। अफसोस की बात यह है कि इन ग्वालों के राज में गाय माताएं  सुरक्षित नही है। प्रतिदिन सैकड़ो गाये इस जिले से कटने के लिए पश्चिम बंगाल भेजी जा रही है। लेकिन गऊ माता को बचाने के लिए कोई नेता मंत्री और विधायक आगे नही आ रहा है।
जौनपुर जिले का सरपतहां, शाहगंज, खुटहन, खेतासराय और सरायखाजा थाना क्षेत्र का इलाका पशु तस्करों के लिए सबसे मुफीद चारागाह बन गया है। मुझे यह लिखने में जरा भी गुरेज नही है कि ये सभी थानें मल्हनी और शाहगंज विधान सभा में है। मल्हनी के विधायक कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव है और शाहगंज के विधायक शैलेन्द्र यादव ललई है। पशु तस्कर इन थानो क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ो गाये बध के लिए बंगाल ले जा रहे है। इसका प्रमाण है कि कई बार इन्ही इलाको में दुर्घनाओं के कारण मवेशियों से भरा वाहन पलट जाने के कारण कई गाये बे मौत मार दी जा रही है। पुलिस अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लेती है। हैरत की बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर पशु तस्करी हो रही है इस महापाप को रोकने के लिए काई नेता मंत्री आगे नही आ रहा है। जब कि इन दोनो क्षेत्रों के विधायक के केवल सोच भर ले तो पशु तस्कर क्या उसका आका भी इस धरती पर कदम रखने की हिम्मत नही कर सकता है। इन नेताओ की उदासीनता के कारण शाहगंज की जनता नें 26 अगस्त की सूबह पशु तस्करो के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तस्करी कर ले जाये जा रहे पशुओ से लदे ट्रक को रोक लिया उसके पुलिस बुलाकर उन्हे सौप दिया। लेकिन पुलिस की उदासिनता के कारण पांच तस्कर ट्रक लेकर भाग निकले। जिसके कारण आक्रोशित जनता ने एक डीसीएम ट्रक को फूंक दिया था। पुलिस इस मामले में जहां अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया वही इसका विरोध करने वाले कई अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कलम ने तस्कर और इसका विरोध करने वाली जनता को एक बराबर कर दिया है

Related

समस्याएं 4592248503789242072

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item