जिला अस्पताल में विकलांग ने खुद को मारी चाकू

 मेडिकल के लिए मांगा जा रहा था पैसा ,गुस्सायी भीड़ ने आरोपी डाक्टर को पीटा
भदोही। मुख्यमंत्री की लाख हिदायत के बाद भी सरकारी संस्थानों की हालत सुधरने वाली नहीं है। यहां करप्शन जड़ जमा चुका है। जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह परिसर में  शनिवार को मेडिकल न बनाए जाने से नाराज होकर विकलांग ने खुद को ओपीडी के सामने चाकू गोद आत्महत्या का प्रयास किया। इस सनसनीखेज वारदात से परिसर में हड़कंप मच गया। बाद में भीड़ ने अरोपी डाक्टर की पिटाई कर दी। इस मामले में जहां घायल युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं चिकित्सक की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। युवक का अरोप है कि मेडिकल बनाने के लिए डाक्टरों के पैनल ने उससे पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। डाक्टरों का एक दल इस मामले में सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी से भी मिला।
जिले के गोपीगंज थाने के नरथूपुर जखांव गांव निवासी छोटे लाल यादव 35 पुत्र राजकरन यादव दो साल पहले छत से गिर गया था। इस घटना में उसकी रीढ़ में अधिक चोट आने से वह विकलांग हो गया। उसने काफी इलाज कराया लेकिन उसे लाभ नहीं पहुंचा। उसने अपने जीवन पर बीमा पालसी भी ले रखी थी। विकलांगता हित लाभ लेने के लिए निगम की ज्ञानपुर शाखा में उसने अपना क्लेम भी दाखिल किया था। एलआई की तरफ से फिजिशियन से प्रमाणित मेडिकल रिपोर्ट मांगी गयी थी। इस रिपोर्ट को बनवाने के लिए वह दो माह से जिला अस्पताल का चक्कर काट रहा था। उसकी जिंदगी सीएमओ और सीएमएस आफिस तक सिमट कर रह गयी थी। दोनों आफिसों का चक्कर काटने से आजिज होकर जून के दूसरे पखवारे में आत्महत्या की धमकी दे डाली। बाद में सीएमओ कार्यालय से उसके मेडिकल के लिए आदेशित किया गया। उसका आरोप है कि बाद में दो डाक्टरों के मेडिकल पैनल की ओर से उससे मेडिकल के लिए पांच हजार रुपये की मांग की जाने लगी। लेकिन वह पैसे देेने के लिए सक्षम नहीं था। लिहाजा शनिवार को उसने जिला अस्पताल की ओपीडी के सामने पैसे मांगे जाने का आरोप लगते हुए अपने जिस्म पर चाकू से कई बार हमला किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। अस्पताल की ओपीडी में आए मरीज भागने लगे। बाद में गुस्सायी भीड़ ने कथित आरोपी डाक्टर की पिटाई कर दी। फोर्स पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। सूत्रों के मुताबिक डाक्टर पर पैसे मांगने का आरोप निराधार बताया गया है। इस संबंध में डाक्टर की ओर से ज्ञानपुर कोतलवी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना के संबंध में सीएमएस से संपर्क किया गया लेकिन वे जिले से बाहर थे। सीएमओ से बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने खुद को किसी मीटिंग में व्यस्त बताया। सीएमओ ने बात नहीं की। हलांकि घटना की सच्चाई जो भी लेकिन यह सच है कि मेडिकल बनवाने के लिए सीएमओं कार्यालय में लेन-देन का आरोप आम है। इसके लिए विचैलिए काम करते हैं। जिनका संबंध स्वास्थ्य विभाग के लोगों से रहता है।

Related

गाजीपुर 2493164272513805317

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item