श्री गणपति पूजा महासमिति का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_540.html
जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति का 11वां पुरस्कार वितरण समारोह 24 अगस्त दिन रविवार की सायं 6 बजे से नगर के उर्दू बाजार स्थित वृंदावन धाम में सुनिश्चित किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुये संयोजक संजीव यादव ने बताया कि उक्त समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन दिनेश टण्डन एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अश्वनी बैंकर हैं तथा अध्यक्षता भागवताचार्य पं. अवधेश चतुर्वेदी जी करेंगे। इसी क्रम में महासमिति के महासचिव मनोज मौर्या ने समस्त पूजन समितियों सहित नगर के स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

