आज का यह दिन भारत के लिए एक एतिहासिक : कृष्ण प्रताप

जौनपुर। सांसद कृष्ण प्रताप सिंह जी ने इसरो द्वारा पहली ही कोशिश में मंगल ग्रह की कक्षा में मंगलयान को स्थापित करने पर समस्त जनपद वासियों को हार्दिक बधाईया दी। उन्होने कहा कि इसके पूर्व में केन्द्र में आयी सभी सरकारों के द्वारा इसरो को अत्यधिक कम बजट प्रदान किया जा रहा था किन्तु  नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास से इसरो को प्रदान करने वाले बजट में वृद्वि की गयी जिसके सार्थक परिणाम दिखनें आरम्भ हो चुके है। उन्होने कहा कि आज का यह दिन भारत के लिए एक एतिहासिक दिन है क्योंकि भारत विश्व का पहला ऐसा राष्ट्र बना है जिसने अपने प्रथम प्रयास में ही व सबसे कम बजट में मंगलयान को मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित किया। उन्होने ने कहा कि भारत की यह सफलता सूचना एंव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के बढ़ते हुये कदम को दर्शाती है। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के कई देश भारत को सस्ती तकनीक के कारण अपने अन्तरिक्ष यानों को इसरो के द्वारा प्रक्षेयित कला चाहते है। उन्होने इसरो के सभी वैज्ञानिको को इस सफल अभियान के लिए हार्दिक बधाईया दी व साथ ही साथ कार्यालय पर आये हुऐ लोगो को मिठाईयाॅ खिलाकर बधाईया दी।
             उक्त अवसर पर संासद प्रतिनिधि अनिल सिंह “परिवर्तन”,डा0 हिमांशु सिंह,विनोद तिवारी,राकेश तिवारी, राजेश सिंह“मुन्ना”,मीडिया प्रभारी प्रशान्त सिंह“रिंकू”,कृष्ण कुमार जायसवाल,भागवत पाण्डेय,शिवांस सिंह,आनन्द सिंह,सुनील यादव आदि लोग उपस्थित रहें।

Related

खबरें 8440735785584340961

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item