वाह रे जौनपुर पुलिस मासूम बच्चे पर लगा दिया गुण्डा एक्ट
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_929.html
जौनपुर जिले के महराजगंज थाने की पुलिस ने एक ऐसे नाबालिक बालक पर
गुण्डा एक्ट लगाया है जिसने आम जनता क्या एक जानवर को भी कभी नही मारा
होगा। यह गरीब बालक जब अपनी जमानत कराने के लिए एसडीएम कोर्ट पहुंचा तो
वहां पर मौजूद अधिवक्ता वादकारी सभी आश्चर्य चकित रह गये। लेकिन अधिवक्ताओं
की हड़ताल के चलते उसकी जमानत नही हो सकी। उधर इस मामले पर एसपी भी चुप्पी
साध लिया है।
जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील में मौजूद यह बालक
महराजगंज थाना क्षेत्र रामकोला गांव के शोभनाथ बिन्द का 14 वर्षिय पुत्र
रामू है। पुलिस की नजर में यह अपने इलाके का सबसे खतरनाक अपराधी है। इस
खुलेआम घुमना फिरना समाज हीत में नही है। इस लिए महराजगंज पुलिस ने इसे
गुण्डा एक्ट धारा 110 जी के तहत पाबंद करने चलान उप जिला मजिस्टेªट की
अदालत में भेज दिया। जब रामू को गिरफ्तारी वारेन्ट मिला उसके गरीब मां बाप
बेचैन हो उठे। फिलहाल किसी तरह से कुछ पैसों का इंतजाम करके जमानत कराने के
लिए बदलापुर के एसडीएम कोर्ट पहंुचे । रामू और उसके पिता ने बताया कि आज
तक हम लोगो को किसी से कोई विवाद नही हुआ न ही एक भी केश थाने में दर्ज है
उसके बाद भी इतनी गम्भीर धराओ में पुलिस ने कैसे चलान किया है यह हमे नही
पता। मासूम बालक के ऊपर गुण्डा एक्ट लगाने से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश
व्याप्त हो गया है। सभी पुलिस की कड़ी निन्दा करते हुए मुकदमा वापस करने और
आरोपी पुलिस कर्मियों की निलंबन की मांग किया है। उधर इस मामले पर एसपी से बात किया गया तो वे कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है।


Halaat kahte hai ki bhale hi yeh ladka "gunda" na raha ho.lekin der saber "gunda" bankar ubharne mein koie sandeh nahi hai.........
जवाब देंहटाएंBhagwan se prarthna karte hai ki yeh balak jald chhoot jaye........