खेल लोकसेवा आयोग के गठन की आवश्यकताः शैलेन्द्र निषाद
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_93.html
जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद ने कहा कि भारतवर्ष को अन्य योजनाओं के अलावा खेल पर भी ध्यान देने की जरूरत है लेकिन उसके लिये यह आवश्यक है कि खेलकूद को प्रोत्साहित करने के लिये भारतवर्ष में अखिल भारतीय खेल लोकसेवा आयोग का गठन किया जाय। नगर के हरईपुर स्थित एक विद्यालय में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि जनपद स्तर तक इसका विस्तार करके अच्छे और कुशल प्रशिक्षक का विस्तार करके जिले से ही विलक्षण प्रतिभाओं को विकसित कर विश्व स्तर का खिलाड़ी बनाया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार आपस में मिलकर आर्थिक सहयोग प्रदान करके वर्तमान में जहां जिला स्तर पर स्टेडियम बनाया गया है, उसको विकसित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. घनश्याम सिंह व संचालन जय प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सतीश सिंह, डीके सिंह, रिपुदमन यादव, दिलीप श्रीवास्तव, रमाशंकर तिवारी, सुरेश चन्द्र पाण्डेय सहित अन्य विद्वान जन उपस्थित रहे।

