सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमों का करें निबटारा
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_931.html
उक्त बातें सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मृदुल मिश्रा ने कही। वे मंगलवार की सायं गोरारी ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानें और विधिक साक्षरता, सहायता, जागरुकता शिविर के माध्यम से वादों का निस्तारण करें। वहीं अपराधिक मामले में सुलह को कठिन तो बताया लेकिन इसका भी वैकल्पिक माध्यम अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को अपर सीजेएम शैलेंद्र वर्मा, संधिकर्ता सदस्य डा.दिलीप सिंह व तहसीलदार शाहगंज केके सिंह ने भी संबोधित किया। यह शिविर अध्यक्ष/जिला जज राकेश कुमार के निर्देशन में लगाया गया। इसका उद्देश्य सरल, सुलभ एवं शीघ्र न्याय दिलाना व कानून की जानकारी रखना है। सामान्य जनता में जागरुकता पैदा हो और वादों का निबटारा शीघ्र हो। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों में विधिक जानकारी से संबंधित पंपलेट वितरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डा.दिलीप सिंह ने किया। आयोजक प्रधान आनंद बरनवाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

