पानी के विवाद में चला लाठी 10 लोग घायल

 मछलीशहर (जौनपुर)। मछलीशहर के बरहता व राजगढ़ गांव के लोगों में नहर के पानी निकासी को लेकर बुधवार को आठ बजे दो गांव के लोगों के बीच कहा-सुनी हो गई। किसी ने नहर का पानी अपनी ओर काट लिया। जिसके चलते विवाद बढ़ गया। दोनो गांवों के लोगों के बीच लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें बरहता गांव की तरफ से मुलायम, राजेंद्र, रामबली, मनोज, विपिन व राजगढ़ गांव से अनिल, धर्मेन्द्र, गिरिजा, बबलू, चंद्रभान, राधेश्याम घायल हो गए। इसी तरह फूल खां मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से सावित्री, सोनू, नेबू व दूसरे पक्ष से रामबली, प्रभु घायल हो गए। शाहगंज के सबरहद गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट में प्रहलाद व रामतिलक घायल हो गए। सरायख्वाजा के आनापुर गांव में मकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनो पक्षों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

Related

खबरें 6596683891708367629

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item