विदेशी साइंटिस्ट BHU में सीख रहे हैं धान बोआई करने के देसी गुण
https://www.shirazehind.com/2014/10/bhu.html
वाराणसी. भारतीय कृषि पद्धति से उपजे चावल की मिठास को पूरी
दुनिया जानती है। इसी कृषि पद्धति और भारतीय तकनीक को समझने के लिए बीएचयू
में अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान केंद्र (आईआरआरआई) फिलीपींस के कई महिला
विशेषज्ञों के साथ टीम पहुंची है। यहां के वैज्ञानिकों से मिलकर विदेसी
विशेषज्ञों की टीम इंडियन टेक्नोलॉजी को अपनाना चाहती है। मंगलवार को
फिलीपींस, इंडोनेशिया, कम्बोडिया, म्यार, गुयाना, लाओस से आई विशेषज्ञों की
टीम खुद खेतों में फावड़ा लेकर उतर गई। उन्होंने धान की बोआई के देसी गुण
को सीखा।
सीनियर साइंटिस्ट प्रो. पीके
सिंह ने बताया कि चावल की कई उन्नत किस्म को विकसित करने के लिए विदेसी
साइंटिस्टों की टीम बीएचयू पहुंची है। भारतीय कृषि पद्धति में बासमती इनको
बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि संडाई विधि द्वारा भारतीय किसान सूखे में
भी चालीस से पचास कुंतल चावल आसानी से पैदा कर लेते हैं। प्रभेद चेहरान -1
विधि द्वारा बाढ़ और सूखा दोनों स्थितियों में लम्बे पत्तियों वाला चावल
पैदा किया जा सकता है। प्रति हेक्टेयर 60 कुंतल तक पैदावार होती है। ऐसे
चावल में चमक और मिठास दोनों होती है।
आईआरआरआई फिलीपींस के सीनियर साइंटिस्ट मंजूर हुसैन दर ने बताया कि
भारत में प्राचीन पद्धतियां अभी भी काफी कारगर है। नई तकनीक से पैदा की गई
चावलों में स्वाद का अंतर होता है। भारतीय चावलों में बासमती की मांग
विदेशों में भी खूब है। यहां की नर्सरी मैनेजमेंट, पानी को उचित समय और
मात्रा में देना चावल के खेती का प्रमुख गुण है। उन्होंने बताया कि बिल्कुल
सूखे में चावल की पैदावार कैसे की जा सके, इस तकनीक पर वैज्ञानिकों की टीम
बीएचयू के साथ काम कर रही है।
बीएचयू के प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि कोई भी शोध तब तक मूर्त रूप
नहीं लेता जबतक वो धरातल पर न आ जाए। बाढ़ में फसलें खराब हो जाती हैं। इसी
कारण ऐसी तकनीक पर वैज्ञानिकों ने विचार-विमर्श किया की इन दिनों कैसे फसल
को बचाएं। बीएचयू में चावल पर लगातार रिसर्च चल रहा है। विशेषज्ञों की टीम
बीएचयू से कई उन्नत किस्म के विकसित बीज लेकर जाएंगे।

