सफाई को लेकर सभासदों का हंगामा

जफराबाद (जौनपुर): नगर पंचायत की बैठक में सफाई को लेकर मामला गर्म रहा। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को बिजली, पानी, सड़क आदि मुद्दों को लेकर अध्यक्ष रेखा बरनवाल के नेतृत्व में सभासदों की बैठक की गई।
कार्रवाई शुरू होने से पहले ही सभासदों ने कस्बे के सभी वार्डो में फैली गंदगी व सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के मामले में हंगामा खड़ा कर दिया। सभासद सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अधिशासी अधिकारी एसएन सिंह के आश्वासन पर काफी देर बाद मामला शांत हुआ। सफाई कर्मियों को अधिशासी अधिकारी ने लिखित तौर पर आखिरी चेतावनी जारी किया।
इसमें स्पष्ट आदेश है कि जो भी कर्मचारी सफाई कार्य में लापरवाही करते हुए पाया जाएगा, उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान बजरंगी प्रजापति, परवेज कुरैशी, शीतला प्रसाद, नेयाज अहमद सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।

Related

खबरें 3463884088605896155

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item