जिला पंचायत अध्यक्ष , नगरपालिका परिसद अध्यक्ष और कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव ने दी जनपदवासियों को दीपावली की बधाई

जौनपुर। दि‍वाली के अवसर पर जनपदवासियों को जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी , नगरपालिका परिसद अध्यक्ष दिनेश टण्डन, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तवऔर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष किरण श्रीवास्तव ने शुभकामना संदेश दिया। सभी ने कहा कि‍ दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। सभी लोगों के जीवन में नई खुशी का संचार करे, क्‍योंकि‍ दीपावली अंधकार से मुक्ति का संकल्प लेने का दिन है।
  जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी ने रोशनी के पर्व ‘दीपावली’ के शुभ अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की मंगलकामना व्यक्त की। उन्‍होंने कहा कि‍ ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुःखी और जरूरतमंद हों।  दीपावली पर्व भाई-चारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है। उन्‍होंने अभिभावकों और बच्चों से विशेष रूप से अपील की है कि खतरनाक पटाखों से दूर रहें। पटाखे जलाते समय किसी भी अनहोनी के प्रति सावधानी अवश्य बरतें।
दिनेश टण्डन - अध्यक्ष नगर पालिका परिसद
  नगरपालिका परिसद अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में नई खुशी का संचार करे। उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है।
राकेश श्रीवास्तव- राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
  राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने भी दीपावली पर बधाई देते हुए जनपदवासियों के सुख-समृद्धिमय जीवन की शुभकामना दी है। सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। उन्होने कहा कि इस प्रकाश पर्व को अंधकार पर विजय के रूप में मनाया जाता है। दीपावली अंधकार से मुक्ति का संकल्प लेने का दिन है।
किरण श्रीवास्तव

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष किरण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो यही हमारी शुभकामना है। जिस तरह पुरुषोत्तम श्रीराम ने बुराइयों पर विजय प्राप्त कर अच्छाइयों का साम्राज्य स्थापित किया, दीपावली का यह पर्व भी हम सबके जीवन में अच्छाइयों को अवतरित करने का माध्यम बनेगा।



Related

पर्व 4149389035287577476

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item