हुदहुद तूफान में नष्ट हुए फसलो का आकलन करने का निर्देश

 जौनपुर।  जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में अपरान्ह कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के निर्देशानुसार किसान दिवस के रूप में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पराग डेयरी गत वर्ष दिये गये 24 लाख रू0 के कार्यों की जाॅच पी0डी0 सत्येन्द्रनाथ चैधरी को करने का निर्देश दिया। भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय के एक वर्ष में कराये गये कार्यों का सत्यापन भी पी0डी0 सत्येन्द्रनाथ चैधरी को करने का निर्देश दिया। उद्यान अधिकारी को गत दिनों आये चक्रवात से किसानों के बोये गये आलू के क्षति का आकलन करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। अधि0अभि0 विद्युत आर0डब्ल्यू0 पौल को राजीवगांधी विद्युत परियोजना का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 आई0ए0खान ने बताया कि पशुओं के खुरपका, मंुहपका के नियंत्रण हेतु अब तक 80 हजार वैक्सीन लगाये जा चुके है। धान क्रय केन्द्र अब तक मात्र 16 केन्द्र खोले जाने पर पी0सी0एफ0 अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त किया तथा अविवादित गत वर्ष स्थापित 74 केन्द्रों को तत्काल खोले ताकि समय से किसानों के धान क्रय किये जा सके। किसान उमानाथ यादव ने किसानों के समस्याओं को विस्तार से बताया तथा बहुमूल्य उपाय भी बताये। कृषि अधिकारी मनीष सिंह को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मत्स्य, लघु डाल नहर, रेशम, सिचाई आदि विभागों के अधिकारियों को खेती के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। श्री यादव को अच्छी खेती करने के लिए विभिन्न प्रदेशों द्वारा पुरस्कृत किये जाने पर जिलाधिकारी ने बधाई दिया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र, कृषि वैज्ञानिक डा0 सुरेश कन्नौजिया, ए.आर.कोआपरेटिव वी.के.सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

खबरें 4253642787140652820

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item