भीषण शीतलहर : सनडे को दिन भर घरो में दुबके रहे लोग
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_525.html
जौनपुर। जनपद में ठंड कहर बरपा रहा है। ठंड से न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि
युवा भी कांप जा रहे हैं। झुग्गी झोपड़ियों में आग बुझने का नाम नहीं ले रहा
है। दिनोदिन तापमान गिरने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसका परिणाम यह है कि
लोग अलाव से ही चिपके रहे।
जनपद में तापमान धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। गलन के कारण गरीबों की स्थिति बहुत ही खराब हुई जा रही है। वजह पर्याप्त अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। प्रशासन व तहसीलों की तरफ से बंटने वाले कंबल भी नाकाफी साबित हो रहे हैं जिससे अब भी गरीब ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। सुबह दस बजे तक मौसम खराब था। इसके बाद करीब दो बजे तक हल्की धूप निकली रही जो पर्याप्त नहीं थी। फिर मौसम ने करवट बदला। इसके बाद गलन व तेज हवा से लोग कांपने को मजबूर रहे। ठंड का कहर शुरू हो गया है।
दुकानों पर गर्म कपड़ों की भी बिक्री तेज हो गई है। बरईपार क्षेत्र में तापमान गिरता चला जा रहा है जिसमें कोहरा के चलते फसलों को नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है।