मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर पूरे नगर भर का किया भ्रमण, सौंपा ज्ञापन

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र के आह्वान पर व्यापारिक समस्याओं के समाधान को लेकर जौनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसके पहले सभी व्यापारी नगर पालिका के टाउन हाल के मैदान पर एकत्रित हुये जहां से मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में नगर भ्रमण करते हुये कलेक्टेªट पहुंचे। इस मौके पर व्यापारी नेताओं ने कहा कि मण्डी समिति व वैट विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाय। वैट व मण्डी समिति के सचल दस्तों को समाप्त किया जाय। 10 नयी वस्तुओं पर लगे हुये मण्डी शुल्क को वापस किया जाय मशीनरी टूल्स पर 5 प्रतिशत की जगह 13.5 प्रतिशत टैक्स वह भी 4 वर्ष से लगाया गया है, उस बढ़े वैट कर को वापस लिया जाय। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम कमेटी बनाकर एवं उसमें व्यापारियों को सम्मिलित कर समस्या का निदान किया जाय। विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाय। मण्डी शुल्क की दर को 1 प्रतिशत किया जाय। जिलाध्यक्ष/प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश टण्डन व नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में आज हुये प्रदर्शन में राजदेव यादव, सुरेन्द्र सिंघानिया, रवि मिंगलानी, बनवारी लाल साहू, रामकुमार साहू, राधेरमण जायसवाल, संतोष अग्रहरि, संजय जंडवानी, राकेश जायसवाल, विकास शर्मा, प्रदीप जायसवाल, जयसिंह गुहिलौत, सोमेश्वर केसरवानी, महेन्द्र सोनकर, आशीष गुप्ता, अरूण मौर्य, आशीष चैरसिया, नीरज शाह, संतोष सोंथालिया, दीपक चिटकारिया, संजीव यादव, पवन साहू, प्रदीप गुप्ता, पवन अग्रहरि, राजेश गुप्ता, संदीप जायसवाल सहित सैकड़ों व्यापारी प्रमुख रहे।

Related

खबरें 349873358689207235

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item