चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर सम्मानित किये गए अन्नदाता

 जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में आज अपरान्हः 1 बजे से पालिटेक्निक कृषि परिसर में  स्व0 चौधरी चरण सिंह कें जन्मदिवस समारोह एवं किसान सम्मान का आयोजन कृषि भवन परिसर में आयोजित किया गया।  सर्वप्रथम फीता काटकर जिलाधिकारी ने किसान मेले में लगाये गये विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों/ किसानों को सफल प्रदर्शन के लिए बधाई भी दिया। मा0 स्व0 चौधरी चरण सिंह के  जन्मदिवस  पर जिलाधिकारी द्वारा समारोह में उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर तथा दीप प्रज्जवलित कर  कार्याक्रम का शुभारभ किया।
        उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने अतिथियों को बूके दे कर स्वागत किया। एवं आये हुए किसानों का भी स्वागत किया। उन्होने बताया कि गेहूं एवं जौ की प्रमोशनल प्रजातियों पर राज्य सरकार द्वारा 400/- रू0 प्रति कुन्तल तथा मेन्टेनेन्स प्रजातियों पर 200/- रू0 प्रति कु0 अनुदान देय है। इसी प्रकार दलहन की प्रमोशनल प्रजातियों पर राज्य सरकर द्वारा 800 रू0 प्रति कु0 तथा मेन्टेनेन्स प्रजातियों पर 600 रू0 प्रति कु0 अनुदान देय है। खेती में आ रही विभिन्न समस्याओं  के बारे में कृषि वैज्ञानिकों ने डा0 सुरेश कंनौजिया डा0 सन्दीप ने फसल सुरक्षा, दीमक, घडरोच, सहद, जैवीक खेती कम्पोस्ट खाद, हरी खाद, बर्मी खाद आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिये। किसानों से सीधे प्रश्न पूछे गये सही उत्तर देने पर पुरस्कार दिये गये।   
        जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने किसानों को आश्वस्त किया कि आप सबकी समस्याओं के प्रति प्रशासन सतर्क दृष्टि रखे हुए है निरंतर आपके समस्याओं का निदान कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि विषम परिस्थितियों में भी गांव में किसान मुस्कराकर उन्नतिशील खेती करके स्वयं के साथ प्रदेश एवं देश की जनता का भरण-पोषण करता है। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा 8 उद्यान विभाग द्वारा 8 मत्स्य विभाग द्वारा 8 पशुपालन विभाग द्वारा 8 कुल 32 किसानो को जिलाधिकारी द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही चारो विभाग द्वारा 4 प्रथम को सात हजार रूपये तथा द्वितीय को पाच हजार रूपये का पुरस्कार उसके खाते में भेजा जायेगा। गायक कलाकार सोनम सरोज एवं जादूगर राजेश श्रीवास्तव द्वारा अपने कार्यकम के माध्यम से विभागिय योजनाओं की जानकारी भी दी। विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों की सराहना जिलाधिकरी ने किया तथा सफल कार्यक्रम के लिए उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, सी0डीे0ओ0 पी0सी0श्रीवास्तव, पी0डी0 एस0एन0चैधरी डी0डी0ओ0 तेज प्रताप मिश्र, सी0वी0ओ0 डा0 आई0ए0खान, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारीगण किसान इन्दं्रसेन,कैलाश कामता, जिलेदार,हवलदार, सन्तोष, आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश यादव ने किया। इस अवसर पर सौर ऊर्जा, लघु सिचाई, भूमि संरक्षण, उद्यान, इफको, यू0पी0स्टेट, यू0पी0एग्रो0, कृषि विज्ञान केन्द्र, रेशम, गन्ना, मत्स्य, डेयरी, कृषि रक्षा आदि द्वारा पाण्डाल लगाये गये थे।

Related

खबरें 8294963553455642626

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item