बंट रहे कंबल, फिर भी परेशान

 जौनपुर। शासन से दिए गए एक हजार 38 कंबल कम पड़ रहे हैं। करीब 45 लाख आबादी वाले जिले में एक ओर जहां तहसील प्रशासन कंबल वितरित करा रहा है। वहीं दूसरी ओर इसके बाद भी गरीब तबके के लोग परेशान हैं। वे तहसीलों का चक्कर काटने को मजबूर हैं।
मछलीशहर ब्लाक मुख्यालय में राज्य मंत्री जगदीश सोनकर ने तहसील में आए कंबलों में से 500 असहायों को वितरित किया। राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की योजनाओं व गरीबों के लिए किए जा रहे कार्यो को बताया। कहा कि ठंड में गरीबों की सेवा करना सभी का धर्म है इसलिए सभी को आगे आना चाहिए।
इस दौरान सपा के मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष विजय यादव, जीशान हैदर, राम आसरे यादव, विनय प्रिय पांडेय, कौसर रब्बानी, कृपाशंकर आदि मौजूद रहे।
कानूनगो कस्बा प्रमोद श्रीवास्तव ने पात्रों की सूची के अनुसार कंबल वितरित कराया। इस दौरान एसडीएम बीबी सिंह, बीडीओ जीपी कुशवाहा मौजूद रहे।

Related

खबरें 2839676728498264135

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item