नव वर्ष के आगमन पर भाजपाइयों ने लगाया ‘‘नमो टी स्टाल’’

  जौनपुर। नगर के ओलन्दगंज बाजार में ‘नमो टी स्टाल’ का आयोजन किया गया जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों राहगीरों को निःशुल्क चाय पिलाकर व बिस्कुट खिलाकर नव वर्ष की बधाई देने के साथ ही शुभकामना व्यक्त किया। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को निराशा के माहौल से बाहर निकाला। उनके नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। देश में सकारात्मक माहौल का सृजन हुआ है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की बधाई देते हुये लोगों से पार्टी का सदस्य बनने का आह्वान किया और कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर नये इतिहास का सृजन करेगी। पूरे विश्व में देश की साख बढ़ेगी। इस अवसर पर आरएसएस के मानिक चन्द्र सेठ, बजदंग दल के विभाग संयोजक अजय पाण्डेय, नगर मंत्री अतुल गुप्ता, विद्यार्थी परिषद के विनीत शुक्ला, धर्मपाल कन्नौजिया, अरूण जायसवाल, विनोद शुक्ला, महेन्द्र गुप्ता, राजवीर सिंह, सुशील वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम आयोजक दिलीप जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, अनिल चैरसिया ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष यादव, गौरव गुप्ता, जयकुश विश्वकर्मा, बबलू मौर्य के अलावा अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Related

खबरें 5616762774918430759

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item