कांग्रेस के लोगों में नाराजगी

जौनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी के जनपद आगमन तथा पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक को सम्बोधित किया लेकिन यहां के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर वार्ता न करने से पार्टी के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। आरोप लगाया जा रहा है प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने पहले ही अवगत कराया था कि वे पार्टी के अन्य लोगों से अगल से मुलाकात करेगें लेकिन गुपचुप तरीके से जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रेषित कर दिया। बुधवार को संपन्न हुए कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह की भूमिका संदिग्ध है। इसलिये संगठन के हित को देखते हुए दोनों नेताओं के कार्यक्षेत्र बदल दिये जाय। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष परवेज हुसैन ने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वे शहर कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव का इन्तजार करते रहे लेकिन कार्यालय तक नहीं खुला। उधर सतहरिया मंे पांच दिन से भूख हड़ताल पर भू अधिग्रहण के विरोध में डा0 बीएल वर्मा किसानों के साथ बैठे। वहां भी  इन नेताओं ने समय देकर पहुंचने की जहमत गवारा नहीं की। कांग्रेस कार्यालय जिलाध्यक्ष के आवास पर है इसलिये तमाम पार्टी के लोग वहां नहीं जाना चाहते जबकि प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित किया गया है कि किसी के आवास पर कार्यालय नहीं रहेगा। इस घटनाक्रम को कांग्रेस हाईकमान को अवगत कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item