उत्पीड़न के खिलाफ करें संगठित विरोध

 सुजानगंज (जौनपुर): सरकार के विकास कार्यों में उद्योग व्यापार मंडल का अहम योगदान है। बावजूद इसके वह सदैव उपेक्षित एवं उत्पीड़ित रहता है। ऐसे में बचाव का एक ही रास्ता है कि हम सभी इंस्पेक्टर राज, पुलिसिया धौंस, गुण्डा टैक्स जैसी समस्याओं का विरोध संगठित होकर करें। उक्त बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष इंद्रभान ¨सह'इंदू'ने गुरुवार को सुजानगंज उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई के नवगठित समिति के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने संगठन की महत्ता बताते हुए मजबूत करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल का गठन सराहनीय है। आप सब संगठित होकर कार्य करें, हर संभव मदद करने को तैयार हूं। कोई भी समस्या आए तो हमें बताएं, हम उसका शीघ्र निदान करेंगे। कार्यक्रम को प्रांतीय सदस्य संजय, धीरेंद्र, अर¨वद आदि ने भी संबोधित किया।
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष ने अनिकेत उमर अध्यक्ष, संजीव कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष, लोलारक नाथ ऊमर महामंत्री, अजय तिवारी संगठन मंत्री, प्रदीप तिवारी संयुक्त मंत्री और विनोद कुमार ऊमर को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। संजय ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्षता अनिकेत ऊमर व संचालन जिला मंत्री मु.आरिफ हबीब ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item