राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 अप्रैल को

  जौनपुर। मृदुल मिश्र सिविल जज सीडि/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यपालन अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किसी विशिष्ट विषयवस्तु/प्रकरण के सम्बन्ध में मासिक रूप से आयोजित कराया जाय। उक्त के अनुक्रम में माह अप्रैल में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन श्रम एवं पारिवारिक वादों को प्रमुखता प्रदान करते हुये 11 अप्रैल को किया जायेगा। उन्होंने वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया कि अपने वादों का निस्तारण 11 अप्रैल को आयोजित मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करावें तथा इस मौके का लाभ उठावें।

Related

जौनपुर 9004893438425852163

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item