जमीनी विवाद मे जमकर चटकी लाठियां महिला सहित 13 घायल
https://www.shirazehind.com/2015/03/13_28.html
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिबनमउ गाॅव मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे शनिवार कि सुबह जमकर चले लाठी डन्डे मे महिला सहित 13 लोग घायल हो गए बताते है कि शिवजग निषाद के मकान के सामने बंजर भूमि खाली पडी थी दूसरे पक्ष के लोग उक्त बंजर भूमि को कब्जा करने के नियत से नाद रखने लगे जिसे लेकर दोनो पक्ष मे कहासुनी के साथ जमकर चले लाठी डन्डे मे प्रथम पक्ष के रंजीत निषाद पुत्र लालता उम्र 28 वर्ष संजीत पुत्र लालता उम्र 26 वर्ष रिना पत्नी नरेन्द्र उम्र 30 वर्ष माना देवी पत्नी शिवजग उम्र 35 वर्ष गुडडु पुत्र लालता उम्र 22 वर्ष सभी निवासी बिबनमउ तथा दुसरे पक्ष के करमचन्द्र पुत्र बाकेलाल निषाद उम्र 35 वर्ष भरत पुत्र बाकेलाल उम्र 30 वर्ष बाकेलाल पुत्र रामनिहोर उम्र 65 वर्ष अम्बिका पुत्र रामनिहोर उम्र 60 वर्ष अखिलेश पुत्र बाकेलाल उम्र23 वर्ष बबलू पुत्र बाकेलाल उम्र 25 वर्ष परमशीला पत्नी राजेश रीता पत्नी करमचन्द्र सभी निवासी बिबनमउ घायल हो गये। घायलो का इलाज व डाक्टरी मुआइना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे कराया गया पुलिस मुकदमा दर्ज कर जाच पडताल मे जुट गयी ।
