देवी जागरण में झूमें श्रद्धालु

 जौनपुर । जनपद के विभिन्न स्थानों पर महाष्ठमी की रात में देवी जागरण का आयोजन किया गया। जहां कलाकारों ने माता की गुणगान करते हु पूरी रात बिताई और श्रोता भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। शहर के अचला देवी घाट पर देवी जागराण का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मधु यादव ने अपने सहयोगियों की टीम के साथ देवी गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। देर रात तक चले जागरण के बाद प्रसाद  वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर अमित यादव, जयहिन्द साहू, शेरू यादव, शैलेश यादव , दिलीप यादव का सहयोग रहा।

Related

जौनपुर 6697837297169601313

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item