क्रासिंग का केबिन बना बदमाशों का अड्डा

 जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के बिठुआकला सराय अहमद गांव में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर बने रेलवे के केबिन में अराजक तत्वों का जमघट लग रहा है जहां अपराधी नशीले पदार्थो का सेवन कर असलहा लहराते रहते है। इस बारे में पुलिस को संभ्रान्त लोगों ने जानकारी दी लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस वहां नहीं गयी। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन अप्रिय घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। उक्त मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास बने केबिन पर बदमाशों का कब्जा हैं । वे यही पर असलहा रखकर गांजा, शराब पीते है और आने जाने वालों को धमकाते और छेड़खानी भी करने से बाज नहीं आते। इस समय पुलिस वसूली में व्यस्त है। गश्त नहीं हो रही है। पिकेट भी सूना पड़ा रहता है। इलाका राम भरोसे चल रहा है। अराजक तत्वों के बारे में पुलिस को सूचना दी गयी तो उसने कहा कि पहुंचकर छान बीन की जायेगी लेकिन कई दिन बाद भी बदमाशों का गिरोह यहां अपना ठिकाना बनाकर अराजकता का बढ़ावा देकर शान्ति व्यवस्था के लिए खतरा बना हुआ है।

Related

जौनपुर 159124076077943578

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item