सत्गुरू की कृपा से ही संभव है आत्मबोध का होनाः राम प्रसाद

जौनपुर। मानव जब तक आत्मानुभूति नहीं कर लेता, तब तक आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता। आत्मबोध का होना सत्गुरू की कृपा से संभव है। हमें अपने आपको इस दर्पण में देखने की जरूरत है और अरदास करें कि हम ऐसा शुभ कर्म कर सकें जैसा सत्गुरू चाहते हैं। उक्त उद्गार कबूलपुर बाजार में आयोजित वार्षिक निरंकारी सत्संग समारोह में उपस्थित संत समूह को सम्बोधित करते हुये ब्रह्मर्षि राम प्रसाद मिश्र जोनल इंचार्ज आजमगढ़ ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज निरंककारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज यही संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं कि मनुष्य वास्तव में मनुष्य बनकर ही मानव का कल्याण कर सकता है। इस अवसर पर डा. आनन्द, श्याम लाल साहू, उदय नारायण जायसवाल, भावेश, निशा, रामबचन, शौकत अली, अमृत लाल, सुबाष, सियाराम उपस्थित रहे। मंच का संचालन बाल किशन जायसवाल ने किया।

Related

जौनपुर 4705239725229642642

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item