खलासी की संदिग्ध हालात में मौत
https://www.shirazehind.com/2015/03/blog-post_528.html
जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव के एक खलासी की संदिग्ध हालात में पीने से मौत हो गयी। ट्रक मालिक द्वारा लेन देन कर मामला सलटाने का प्रयास किया गया लेकिन बात न बनने पर मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह अधिक शराब पीना बताया जा रहा है। हमजापुर गांव निवासी 25 वर्षीय सोचल बनवासी गांव के ही एक ट्रक पर खलासी का काम करता था। शु़क्रवार को रात में उसने जमकर शराब पिया और घ आ गया तथा सुबह मृत पाया गया। इस बात की जानकारी जब ट्रक मालिक को हुई तो उसने कुछ रूपये देकर मामला समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन मृतक के परिजन नहीं माने और पुलिस को सूचना दिया।

