नाले मे मिला अधेड ब्यक्ति का शव
https://www.shirazehind.com/2015/03/blog-post_592.html
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बराई गाॅव के दलित बस्ती के पास नाले मे एक अधेड ब्यक्ति का शव पाये जाने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। बताते है कि शनिवार कि सुबह कुछ लोग शौच के लिए नाले के पास गये हुए थे कि नाले मे पानी के अन्दर शव को देख कर शोर मचाने लगे और मौके पर भारी भीड इकटठा हो गयी ग्रामिणो कि सूचना पर पहुॅची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर शिनाक्त कराया परन्तु कोई शिनाक्त नही हो सकी मतक सफेद शर्ट तथा निले रंग का पैन्ट पहना था सर तथा डाढी के बाल बढे हुये थे पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया समाचार लिखे जाने तक शव कि शिनाक्त नही कि जा सकी।
