राजा साहब की हवेली में लगी आग, मचा हड़कम्प

 जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजा साहब की हवेली में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब हवेली के एक हिस्से में आग लग गयी। इसकी सूचना पुलिस सहित फायर सर्विस को दिया गया जिसके बाद आग नियंत्रित कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हवेली की दीवार से सटे खासनपुर मोहल्ले में नगर पालिका द्वारा सफाई अभियान चलाया गया है जिसके क्रम में हवेली की दीवार के बाहरी हिस्से में लटके पत्तों में आग लग गयी जो हवेली के अंदर की दीवार पर लटके पेड़-पौधों में पकड़ लिया। इसके बाद पत्ते, पौधों के बाद कई पेड़ धू-धू कर जलने लगे जिसकी जानकारी होने पर फायर सर्विस को अवगत कराया। इस पर पहुंचे जवानों ने कड़ी मशक्कत करते हुये आग को नियंत्रित कर लिया। मौके पर जुटे लोगों की मानें तो इस अग्निकाण्ड में टीनशेड सहित कई कीमती पेड़ राख हो गये हैं।

Related

जौनपुर 2859660267251291667

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item