भदोहीः दलित युवक की हाईटेंशन की जद में आने से मौत

गोपीगंज( भदोही)।  उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के कोइरौना थाने के चकिया गांव में प्राथमिक विद्यालय की रंगाई पुताई करते गुरुवार की दोपहर हाईटेंशन करंट की जद में आने से एक दलित युवक झुलस गया। बाद में उसे एबुलेंस से इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। जहां उसकी मौत हो गई।
कोइरौना थाने के बनकट गांव निवासी सीताराम दलित का बेटा विजय शंकर 19 रंगाई पुताई का काम करता था। उसने चकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय की पुताई का ठेका लिया था। पुताई के लिए वह छत पर चढ़ बास बल्ली लगा रहा था। उसी दौरान विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की जद में आने से  से झुलस गया। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने उसे सरकारी एबुलेंस से सामुदायिक अस्पताल गोपीगंज लाए। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह भेज दिया गया। यहां हालत नाजुक होने पर ं वाराणसी के लिए रेफकर कर दिया गया। लेकिन उसने रास्ते में दमतोड़ दिया।

Related

पुर्वान्चल 1491572860953060835

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item