अब भैंस के मांस की तस्करी पर जोर
https://www.shirazehind.com/2015/04/blog-post_341.html
जौनपुर। दुधारू भैंस के मांस की बिक्री कर दुगुनी कमाई करने के लिए बैलो के बाद अब भैंस की तस्करी कर दूसरे जिलो में भेजने का गोरखधंधा क्षेत्र में तेजी के साथ जारी होने से भैंस वंश के धीरे-धीरे मिटने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। कई जिलो के तस्करो के फैलाये गये नेटवर्क के जरिये भैसो को दुगने दामो पर पशुपालको से खरीदकर वाहन के माध्यम से दूसरे जिलो में भारी पैमाने पर भेजा जा रहा है और वहां उनका वध करने के बाद उनके मांस को विदेश भेजा जा रहा है। दरअसल पशु-तस्कर पशु पालको से उनकी भैसें अधिक कीमत पर खरीदने के साथ एक निश्चित स्थान पर उन्हें इकट्ठा करने के साथ ट्रक व अन्य वाहनो के जरिये उन्हें दूसरे जनपद में एक निश्चित स्थान पर भेजते हैं। उनकी कारगुजारियो से अनभिज्ञ पशुपालक अपनी भैंस की दुगनी कीमत से प्रफुल्लित हो बेकार के झंझट में पड़ने के बजाय इन तस्कर के हाथो अपनी भैंस की दुगनी कीमत पाने के बाद पशुपालक इस बात से पूरी तौर पर अनभिज्ञ बना रहता है और यह पूछना भी मुनासिब नहीं समझता कि खरीदने वाला मुंहमांगी कीमत क्यो इतनी आसानी से दे रहा है। भैंस के मांस की बिक्री कर मालामाल होने वाले तस्करों के इस धंधे में पुलिस से लेकर कई वर्ग के ल¨ग भी शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि अगर प्रशासन ने अपना शिकंजा नहीं कसा तो वह दिन दूर नहीं है जब दुधारू पशु भैंस का नाम¨निशान मिट जाने से कोई रोक नहीं पायेगा। दूसरी तरफ वध कर भैंस के मांस को ऊंचे दामो पर बिक्री के लिए विदेश भेजने और तस्करी का अभियान वृहद रूप में जारी रहने से भैंस की संख्या घट रही है तथा दूध के दामो में वृद्धि होने लगी। प्रशासन इसे गंभीरता से लेकर अगर तत्काल कदम नहीं उठाया तो लोगो एक एक बूंद दूध के लिए तरसने को मजबूर होगे तथा ऊंचे दामो पर भी दूध का मिल पाना कठिन हो जायेगा। बताते हैं कि बैलो के मांस की अपेक्षा भैंस और उसके नवजात बच्चे की मांस ज्यादा पसन्द करते है।

