खलनायक ने किया शिवमंन्दिर मे पूजन
https://www.shirazehind.com/2015/04/blog-post_392.html
जौनपुर। जलालपुर-क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंन्दिर मे देवाधिदेव भगवान शिव मंन्दिर में खलनायक ने अपने फिल्म के प्रमोशन के अवसर पर मुम्बई से आकर पूजन अर्चन किया। रविकिशन कृत पंडित जी बताई ना बियाह कब होई पार्ट 2 फिल्म मे खलनायक की जबर्दश्त भूमिका अदा करने वाले पप्पू यादव ने बताया कि इस फिल्म मे रविकिशन ने अभिनेता का तथा पंडित बिरजू महराज कि नतनी श्रीजनी ने अभिनेत्री का रोल अदा किया है। इस फिल्म कि सूटिंग वाराणसी मिर्जापुर भदोही सहीत जौनपुर के मडि़याहूॅ दूबेपुर बदलापुर मे फिल्माया गया है रविकिशन कृत र्निदेशक प्रशांत जम्मुवाला के र्निदेशन मे बनने वाली फिल्म कल से लगभग तीन सौ सिनेमा घरो मे एक साथ दिखाई जायेगी। श्री यादव के साथ उनके सहयोगी कलाकार मुन्ना यादव तथा चन्दन वर्मा भी मौजूद थे। फिल्मी कलाकारो को देखने के लिए मंन्दिर पर भारी भीड़ लगी थी।

