बदलते एसपी ,कराहता थानेदार

जौनपुर। एक महिना डेढ़ महिना और एक दो दिन में एसपी के तबादले से जहां आम जनमानस आवाक है वही थानेदार कराह उठ रहे है। पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार नया आने वाल हर नया एसपी रिन्यूबल के नाम पर अच्छी खासी रकम थानाध्यक्षो से वसूलते है।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बबलू कुमार तो थानेदारो से एक पैसा नही लेते थे लेकिन काम इतना लेते थे कि दरोगाओं की हालत ही खराब हो जाती थी। उनके तबादले के बाद यहां पर बीपी श्रीवास्तव को कप्तान बनाया गया। श्री श्रीवास्तव दो बार थानो की ओवर हालिगं करके लाखो रूपये रूपये वसूलकर निकल गये। पैसे के बल पर नये नये थानेदार बने कई थानेदार अब सिहर सा गये है। क्यो कि बीपी श्रीवास्तव के बाद यहां पर दिनेश पी को एसपी बनाया गया था दो दिन बाद शासन उनका उनका तबादला करने के साथ यह पर भारत सिंह यादव कप्तान बना दिया। कमान सम्भालने वाले भारत सिंह यादव अब थानेदारो से रिन्यूवल फीस मांग रहे है। एक थानेदार ने बताया कि जो पैसा हम लोगो ने बबलू कुमार के समय बचाया था उसे दो एसपी ने ले लिया है। अब कहा से पैसा लाकर अपने साहबो की मांगी मुराद पुरी करे । 

Related

जौनपुर 2479198707100633586

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item