लटके तारों को ठीक कराने का निर्देश

जौनपुर । जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बुधवार को शहर के बलोचटोला वार्ड का निरीक्षण किया । इस दौरान विभिन्न गलियों के विद्युत, पानी, सफाई, सड़क, नाली, डूडा आदि कार्यो का निरीक्षण किया तथा ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला को जगह-जगह पर टूटे हुए नाली तथा सड़क किनारे लगे गन्दगी को साफ करवाने का निर्देश दिया । सड़क पर जानवर बंाधने वालो व गिट्टी, बालू, ईट सड़क पर रखने वालो आदि को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया तथा सड़क पर लगे विद्युत पोल को ठीक कराने का निर्देश दिया, सड़क पर विद्युत पोल टूटे एवं लटके तारों को ठीक कराने की शिकायत पर अधिशसी अभियन्ता विद्युत बीके सिंह को ठीक कराने का निर्देश दिया। प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट शिव सिंह को जमीन सम्बन्धित समस्या का निदान कराने का निर्देश दिया। अधिशसी अभियन्ता जलनिगम एमआई अन्सारी को वार्ड मंे खराब पडे़ इण्डिया मार्क टू को हटाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर नगर पालिका द्वारा कैम्प लगाकर जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को सुना। डा0 आरएन त्रिपाठी ने शकुन्तला शुक्ला के घर से 6 फिट आगे चलकर नाला मात्र 2 फिट होने से सड़क पर गंदा पानी बरसात के दिनो में बहने की समस्या को ईओ नगर पालिका को कराने का निर्देश दिया। कैम्प में जलकल टैक्स जमा करने एवं नया कनेक्शन लेने तथा जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य किया गया। 2 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से जिलाधिकारी द्वारा ढालगंढ़ टोला वार्ड का निरीक्षण किया जायेगा। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने नगर वासियों को सचेत किया है कि सड़क पर अतिक्रमण कर मकान बनाने वाले एवं सड़क पर दुकान लगाने वाले की अब खैर नही।

Related

जौनपुर 1890699641166811609

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item