विवाहिता की संदिग्ध मौत, पांच पर मुकदमा
https://www.shirazehind.com/2015/04/blog-post_542.html
मछलीशहर (जौनपुर): उमराना मोहल्ले में फंदे से लटकता शव मिला। बुधवार की
देर रात मायके पक्ष के लोग मौके पर आए और पति समेत पांच लोगों पर दहेज
हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा गुरुवार को
दर्ज किया।
भदोही जनपद के गोपीगंज थानान्तर्गत लालानगर निवासी आफताब की पुत्री रेशमा (22) की शादी सितंबर 2012 में उमराना मोहल्ला निवासी खुर्शीद के साथ हुई थी। बुधवार की रात में रेशमा का शव कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। इसकी सूचना उसके पिता को दूरभाष पर दी गई तो वे रात में 11 बजे ही पहुंच गए। पिता आफताब ने पुलिस को दी गई तहरीर में मोटर साइकिल न देने पर प्रताड़ित करने तथा मारने-पीटने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया। पुलिस ने उसकी तहरीर को संज्ञान में लेकर पति, दो ननद, देवर तथा सास को नामजद किया है।
गुरुवार को मौके पर नायब तहसीलदार अर¨वद कुमार मिश्र, कोतवाल जितेंद्र ¨सह, नगर पंचायत चेयरमैन संजय जायसवाल की उपस्थिति में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है।