
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी हरि प्रकाश यादव ने बीती रात गश्त के दौरान बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम के निकट एक व्यक्ति को संदिग्धावस्था में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गया बदमाश सोनू यादव पुत्र आंेकार नाथ यादव निवासी रासमण्डल थाना कोतवाली है। स्थानीय थाने में उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करके चालान न्यायालय भेज दिया गया।