T.D कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष सहित दर्जनो छात्रों पर तमंचे से शिक्षक को धमकाने का आरोप

जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ गाली गलौच और तमन्चा निकालकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप छात्रसंघ अध्यक्ष सहित उनके एक दर्जन साथियों पर लगाया गया है और एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना लाइन बाजार में तहरीर दी गयी है। इसके विरोध में संकाय में तालाबन्दी कर दी गयी है। विभागाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने थाना लाइन बाजार में दी गयी तहरीर में बताया है कि गुरूवार को अपरान्ह 11 बजे टीडी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष रामपाल सिंह, अभिनव सिंह साहिल निवासी हुसैनाबाद ला कैम्पस पीली कोठी में आकर प्राध्यापक कक्ष में घुसकर मुझसे तथा प्रध्यापक राजेश कुमार सिंह, अनुशास्ता डा0 सुधीर मिश्रा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, विमिलेश कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, अजय कुमार शर्मा व अन्य कर्मचारियों को गाली देना शुरू कर दिया। जब मैने समझाने का प्रयास किया तो तंमचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दिया। इतना ही नहीं यह भी कहा कि अभी 302 में जेल से छूटकर आया हूं, मेरा कोई क्या कर लेगा। इसके पूर्व 12 अप्रैल को एलएलबी, एलएलएम की प्रेक्टिकल परीक्षा चल रही थी तब भी यही लोग गाली गलौच करते हुए परीक्षा में व्यवधान डाला। इस सम्बन्ध में तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाय। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दिया है।

Related

जौनपुर 5811596429137703678

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item