21 जून तक पड़ेगी प्रलयंकारी गर्मीः डा. दिलीप सिंह
https://www.shirazehind.com/2015/05/21.html
जौनपुर। सौरमण्डल में मची हलचलों, सौर कलंकों में प्रचण्ड विस्फोट, सौर ज्वालाओं की तीव्रता, भीषण प्रदूषण, अलनीनो और लानीनो प्रभाव तथा ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन तथा ओजोन पर में बढ़ते छिद्र ने गर्मी की स्थिति को प्रलयंकारी बना दिया है, इसलिये 1 मई से आगामी 21 जून तक महाविकट गर्म पड़ेगी तथा पुरवा व पछुआ हवाओं के मेल से प्रचण्ड उमस भी रहेगी। उक्त बातें मौसमविद्/ज्योतिर्विद् डा. दिलीप सिंह एडवोकेट ने अपने आवास पर आयोजित गोष्ठी के दौरान कही। उनका कहना है कि हर 10 दिनों में प्रचण्ड से मध्यम आंधी-पानी आना तय है। इतना ही नहीं, इस बार 70 प्रतिशत भारत भीषण वर्षा एवं बाढ़ से बुरी तरह आक्रांत रहेगा। भले ही सारे मौसमविद्, वैज्ञानिक, ज्योतिषी लानीनो व अलनीनो का हौवा दिखाकर भयानक सूखे की घोषणा कर रहे हैं परन्तु मेरा स्पष्ट मत है कि 30 प्रतिशत भाग में सूखा 30 प्रतिशत बाढ़ से प्रभावित रहेगा। डा. सिंह ने ककहा कि पूरे विश्व में 5 एवं भारत में 2 भीषण भूकम्प आयेंगे तथा चीन, रूस, अमेरिका, जापान, भारत, अरब देश, दक्षिण-पूर्व एशिया बाढ़, वर्षा, सूखा, भूकम्प एवं ज्वालामुखी विस्फोटों तथा आतंक से बुरी तरह प्रभावित रहेंगे। 2 से 3 सौ किमी प्रति घण्टे से आने वाले चक्रवात इन देशों में प्रलय मचायेंगे। इस अवसर पर तमाम मौसमविद्, ज्योतिर्विद्, ज्योतिषी आदि भी उपस्थित रहे।

