दहेज हत्या में पति गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_104.html
जौनपुर। दहेज न मिलने पर आत्महत्या करने के लिए विवश करने वाले पति को चन्दवक थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाना चन्दवक पर बीते पांच मई को पंजीकृत धारा 306/498ए/506 भा0द0वि0 कराया गया था। जिसमें नामजद अभियुक्त नितेश पाण्डेय उर्फ सोनू पुत्र बेचन पाण्डेय निवासी ग्राम मनियारेपुर थाना चन्दवक जनपद को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय चालान हेतु भेजा गया।
.jpg)
