डीआइजी ने पढ़ाया राजस्व वसूली बढ़ाने का पाठ

 जौनपुर। डीआइजी स्टांप वाराणसी मंडल सूर्यपाल सिंह मंगलवार को एआईजी कार्यालय का निरीक्षण किया। पत्रावलियों के आधार पर समीक्षा करने के बाद उप निबंधन कार्यालय में जनपद के सभी सब रजिस्टारों संग बैठक किया। रजिस्टारों को राजस्व वसूली बढ़ाने का पाठ पढ़ाया। सुबह करीब साढे़ दस बजे डीआईजी स्टांप कलेक्ट्रेट पहुंचे। सब रजिस्टार कार्यालय, स्टांप लिपिक कार्यालय के बाद एआईजी कार्यालय का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को जरूरी निर्देश देते हुए एआईजी कार्यालय में एआईजी स्टांप सरिता राय के साथ समीक्षा किया। इसके बाद उप निबंधन कार्यालय कार्यालय में सभी तहसीलों के सब रजिस्टारों संग बैठक किया। रणनीति के तहत कार्य करने पर जोर दिया। डीआइजी स्टांप ने कहा कि एक अगस्त को जनपद में नया सर्किल रेट निर्धारित किया जाना है। इसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी जाए। ताकि समय से जमीन से मूल्यांकन सूची को संशोधित कर लागू किया जा सके।

Related

जौनपुर 7531855338001036957

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item