समायोजन में देरी से नाराजगी

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक शुक्रवार को मां दुर्गा मन्दिर सद्भावना पुल पर जिलाध्यक्ष संदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्दर द्वितीय बैच के शिक्षा मित्रों का समायोजन नहीं हुुआ तो संघ आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। सुप्रीम कोर्ट टीईटी मुक्त शिक्षा मित्र समायोजन बयान की सराहना किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा नगर क्षेत्र के शिक्षामित्रों को नगर क्षेत्र में समायोजन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सराहना किया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी दुर्गा मौर्य ने कहा कि द्वितीय बैच के शिक्षा मित्रों का समायोजनसंगठन की ही देन है। संचालन मोहम्मद अब्बास ने किया। बैठक में पीके सिंह, प्रदीप कुमार गौतम, अजय यादव, अखिलेश यादव, कुमकुम मिश्रा, जिया लाल, रेनू यादव, पूनम गुुप्ता, योगेश आदि मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 7614647812410519032

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item